मौर्य और वनांचल एक्सप्रेस में बढ़ी यात्रियों की भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

रांची: हटिया से खुलनेवाली मौर्य एक्सप्रेस और रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को काफी भीड़ रही. सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने व ईद में घर जाने के कारण काफी संख्या में यात्री इस ट्रेन में सवार होने के लिए आये थे. ट्रेन जब स्टेशन पर रुकी भी नहीं थी कि लोग चढ़ने के लिए […]
विज्ञापन
रांची: हटिया से खुलनेवाली मौर्य एक्सप्रेस और रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को काफी भीड़ रही. सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने व ईद में घर जाने के कारण काफी संख्या में यात्री इस ट्रेन में सवार होने के लिए आये थे.
ट्रेन जब स्टेशन पर रुकी भी नहीं थी कि लोग चढ़ने के लिए आपाधापी करने लगे. कोई गमछा फेंक कर, तो कोई अापातकालीन खिड़की से घुसकर सीट लूटने का प्रयास कर रहा था. सामान्य श्रेणी में बैठने की बात तो दूर खड़े रहने तक की जगह नहीं थी. इस वजह से लोग स्लीपर में भी घुस गये. मालूम हो कि इन दोनों ट्रेनों में लंबी दूरी के अलावा प्रतिदिन मुरी सहित अन्य जगहों से आनेवाले यात्रियों की भीड़ हो रही है.
यात्री सुविधा समिति के सदस्य आज रांची स्टेशन का निरीक्षण करेंगे : रेलवे यात्री सुविधा समिति के दो सदस्य डाॅ अशोक त्रिपाठी व एलपी जायसवाल शनिवार को जमशेदपुर से रांची आ रहे हैं. ये सदस्य रांची पहुंचने के बाद रांची व हटिया स्टेशन व यहां के यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे. इसके बाद वे लोग रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसमें जो बातें सामने आयेगी, उससे सीधे रेलमंत्री को अवगत करायेंगे. मालूम हो कि यह समिति सीधे रेल मंत्री के अधीन काम करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




