झारखंड रक्षा शक्ति विवि के रजिस्ट्रार ने दिया इस्तीफा

Published at :24 Jun 2017 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड रक्षा शक्ति विवि के रजिस्ट्रार ने दिया इस्तीफा

रांची. देश के तीसरे झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ एमके जमुआर ने इस्तीफा दे दिया है. डॉ जमुआर ने उच्च शिक्षा विभाग में अोएसडी के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा उच्च शिक्षा सचिव को भेज दिया है. इस्तीफा देने का कारण व्यक्तिगत बताया है. हालांकि उनका इस्तीफा अभी […]

विज्ञापन
रांची. देश के तीसरे झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ एमके जमुआर ने इस्तीफा दे दिया है. डॉ जमुआर ने उच्च शिक्षा विभाग में अोएसडी के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा उच्च शिक्षा सचिव को भेज दिया है. इस्तीफा देने का कारण व्यक्तिगत बताया है. हालांकि उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है.

डॉ जमुआर रक्षा शक्ति विवि में दिसंबर 2016 में रजिस्ट्रार बनाये गये. डॉ जमुआर इससे पूर्व रांची विवि में लीगल सेल इंचार्ज थे. इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग में विवि का कामकाज देखने के लिए उन्हें अोएसडी बनाया गया. वर्तमान में डॉ जमुआर रांची विवि स्नातकोत्तर जंतुविज्ञान विज्ञान विभाग में प्राध्यापक हैं. रक्षा शक्ति विवि की स्थापना अगस्त 2016 में हुई.

उसके बाद रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ एके चौधरी को प्रभारी रजिस्ट्रार बनाया गया. रक्षा शक्ति विवि में मुख्य रूप से बीएससी अॉनर्स इन फोरेंसिक साइंस, बीएससी अॉनर्स इन साइबर क्राइम एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी, डिप्लोमा कोर्स इन पुलिस साइंस, सर्टिफिकेट कोर्स इन पुलिस साइंस की पढ़ाई हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola