ePaper

रांची : कांके के सुकुरहुटू में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, कांके थाना प्रभारी का सिर फूटा

Updated at : 05 Jun 2017 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : कांके के सुकुरहुटू में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, कांके थाना प्रभारी का सिर फूटा

रांची : कांके प्रखण्‍ड के सुकुरहुटू में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गयी है. मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया. इस पथराव में कांके थाना प्रभारी का सिर फट गया है. साथ ही कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं. पुलिस के अलावादर्जनों लोग घायल हुए हैं. कांके […]

विज्ञापन

रांची : कांके प्रखण्‍ड के सुकुरहुटू में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गयी है. मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया. इस पथराव में कांके थाना प्रभारी का सिर फट गया है. साथ ही कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं. पुलिस के अलावादर्जनों लोग घायल हुए हैं. कांके पुलिस ने हेडक्‍वार्टर से अतिरिक्‍त पुलिसबल की मांग की है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार किसी छोटी-सी बात को लेकर कुछ लोग आपस में भिड़ गये. इसके बाद यह मामला सांप्रदायिक हो गया. माहौल संवेदनशील हो गया है. पुलिस ने लोगों से इस मामले को लेकर अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है.

व्‍हाट्स एप ग्रुप पर भी नजर रखी जा रही है. प्रभात खबर डॉट कॉम की ओर से भी अपील है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्‍यान ना दें और कुछ लोगों के सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास को नाकाम करें. जानकारी के अनुसार अतिरिक्‍त पुलिसबल मौके पर पहुंच गयी है और स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola