यज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि आती है : रोशनलाल चौधरी

Updated:
विज्ञापन
यज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि आती है : रोशनलाल चौधरी

यज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि आती है : रोशनलाल चौधरी

विज्ञापन

पतरातू. जयनगर के ठाकुर टोला में चल रहे पांच दिवसीय श्रीराम यज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में रविवार को नगर भ्रमण कार्यक्रम हुआ. गाजे-बाजे के बीच प्रतिमा का नगर भ्रमण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी भी नगर भ्रमण में पहुंचे. इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि आती है. क्षेत्र में एक अच्छा माहौल बनता है. हम कह सकते हैं कि सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जो प्राचीन व शाश्वत धर्म है. यह एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें सत्य, अहिंसा, दया व क्षमा जैसे मूल्यों को शामिल किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य ईश्वर, आत्मा व मोक्ष का ज्ञान प्राप्त करना है. यज्ञ का अनुष्ठान यज्ञाचार्य सत्येंद्र पाठक संपन्न करा रहे हैं. सोमवार को यज्ञ का समापन होगा. नगर भ्रमण में अध्यक्ष वीर मोहन मुंडा, उपाध्यक्ष धर्मू ठाकुर, सचिव दशरथ ठाकुर, उप सचिव ननकू मुंडा, कोषाध्यक्ष लखन ठाकुर, उप कोषाध्यक्ष कार्तिक मुंडा, मुखिया हीरा देवी, दिलीप मुंडा, बसंत ठाकुर, अमित मुंडा, रवि ठाकुर, अनिल ठाकुर, प्रेम ठाकुर, चंदन ठाकुर, शोभा ठाकुर, रंजीत ठाकुर, विजेंद्र मुंडा, मिथिलेश मुंडा, अरुण ठाकुर, विनोद मुंडा, कुशल ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, दीपचंद ठाकुर, विनोद प्रजापति, महानंद ठाकुर, विशाल ठाकुर, विक्रम ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, सुनील कुमार प्रजापति, सूरज ठाकुर, नरेश राम, रामा प्रजापति, कृष्णा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola