यज्ञ से शुद्ध होता है वातावरण : रोशनलाल चौधरी

Updated:
विज्ञापन
यज्ञ से शुद्ध होता है वातावरण : रोशनलाल चौधरी

यज्ञ से शुद्ध होता है वातावरण : रोशनलाल चौधरी

विज्ञापन

बरकाकाना. पतरातू प्रखंड की कंडेर पंचायत स्थित पूरनाडीह में शनिवार से सात दिवसीय यज्ञ शुरू हुआ. यज्ञ का आयोजन नवनिर्मित मंदिर में शिव-पार्वती के साथ शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर किया जा रहा है. पहले दिन आचार्य कृष्ण व दिनेश पाठक के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 1001 महिलाएं शामिल थीं. कलश यात्रा पूरनाडीह से निकल कर शहर के मेन रोड होते हुए दामोदर नद पहुंचा. यहां आचार्य ने गंगा पूजन करा कर गंगा आरती करायी. यहां से कलश में जल भर कर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे. यहां कलश की स्थापना की गयी. कलश स्थापना के बाद आचार्य श्रीकृष्ण व दिनेश पाठक ने मुख्य यजमान रवींद्र करमाली, संगीता देवी, महगू करमाली, उमेश महतो, रामजनम बेदिया, सुरेंद्र बेदिया से पंचाग पूजन कराया. यज्ञ के बाद धनबाद की कथावाचक वीणा मिश्रा ने श्रीराम चरितमानस के विभिन्न संवादों को बताया. विधायक श्री चौधरी ने कहा कि यज्ञ से पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है. लोगों में भी एक-दूसरे के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न होता है. मौके पर पंसस पुनीता देवी, उमेश्वर महतो, इंद्रलाल बेदिया, देवचरण बेदिया, महेश रजवार, महेश्वर रजवार, महेंद्र करमाली, सूर्यकांत पासवान, बालेश्वर बेदिया, चितरंजन बेदिया, कालो देवी, कांसो देवी, विक्की बेदिया, बबलू बेदिया, उमेश बेदिया, बीरबल बेदिया, सुरेश बेदिया, संजय बेदिया, मनोज करमाली उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola