चितरपुर में रफ्तार का कहर, अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत
फोटो फाइल : 7 चितरपुर ई - मालती देवी (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network
रामगढ़-बोकारो मार्ग पर चितरपुर के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय मालती देवी की दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र में शोक की लहर है।
चितरपुर: रामगढ़ - बोकारो मार्ग के चितरपुर बस स्टैंड के समीप शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि चितरपुर किसान मोहल्ला निवासी मालती देवी (60 वर्ष) प्रतिदिन की तरह सुबह 4:30 बजे फूल पहुंचा कर वापस लौट रही थी. इस बीच एक अज्ञात ट्रक के धक्के महिला की मौत हो गयी.
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल हो गया. मृतिका के शव का अंतिम संस्कार दामोदर नद में किया गया. उधर, इनकी मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शंकर चंद्र पोद्दार
शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










