रामगढ़ में 20 से 23 अगस्त तक होगा प्रांत स्तरीय मातृशक्ति वर्ग, विभिन्न जिलों से पहुंचेंगी महिलाएं

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 7आर-3- रामगढ़ में आयोजित विहिप जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार व उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 20 से 23 अगस्त तक प्रांत स्तरीय मातृशक्ति वर्ग का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

रामगढ़: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) रामगढ़ जिला की बैठक शुक्रवार को रामगढ़ ब्लॉक स्थित होटल लॉ मैरिटल में जिला मंत्री छोटू वर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत दुर्गा वाहिनी प्रमुख कृति गौरव, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख अनिमा पांडेय उपस्थित थी. प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार ने लोहरदगा में आयोजित तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 27 सितंबर से चार अक्तूबर तक जिले के गांव-गांव में हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत रामगढ़ जिले में करीब 11 हजार नए लोगों को विहिप और बजरंग दल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि आठ से 15 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में अखंड भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे.

वहीं, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रन फॉर वंदे मातरम कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. बैठक में बताया गया कि हिंदू समाज को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विहिप और बजरंग दल की ओर से हैदराबाद में नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही 20 से 23 अगस्त तक रामगढ़ में झारखंड प्रांत स्तरीय तीन दिवसीय मातृशक्ति वर्ग का आयोजन होगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 100 माताएं भाग लेंगी.

बैठक में जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक, जिला उपाध्यक्ष रमा शर्मा, जिला मंत्री छोटू वर्मा, सह मंत्री भागीरथ पोद्दार, बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर, सह संयोजक नंदकिशोर राम, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, मातृशक्ति प्रमुख अर्चना महतो, जगत नारायण शाह, संतोष सिंह, विनय शर्मा, रवि चंद्रवंशी, दिलीप पासवान, इला रानी पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola