रामगढ़ में 9 अगस्त को जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव, डीसी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश
फोटो फाइल 7 आर-6 समीक्षा बैठक में आदिवासी महोत्सव की तैयारियों की जानकारी लेते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय महोत्सव का आयोजन होगा। उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
रामगढ़: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को टाउन हॉल रामगढ़ में जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई.
बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह महोत्सव जिले की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, कला व विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है.
कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित व आकर्षक ढंग से किया जाए. उपायुक्त ने मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथियों के स्वागत सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया.
बैठक में पारंपरिक लोकनृत्य, लोकसंगीत, आदिवासी संस्कृति व हस्तशिल्प प्रदर्शनी की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई. साथ ही अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने व कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










