रजरप्पा डीएवी में श्रावणी महोत्सव की धूम, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 7 चितरपुर डी - बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति | Prabhat Khabar Network

डीएवी रजरप्पा के जूनियर विंग में श्रावणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने शिव परिवार, शिव स्तुति और समुद्र मंथन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

रजरप्पा: सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में शुक्रवार को श्रावणी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और लोकाचार से परिचित कराना था. इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. नर्सरी के बच्चों ने ‘शिव परिवार’ पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत किया.

बच्चों ने भगवान शिव और उनके परिवार के विभिन्न स्वरूपों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया. एलकेजी के विद्यार्थियों ने भक्तिमय वातावरण में ‘शिव स्तुति’ प्रस्तुत कर समां बांध दिया. वहीं यूकेजी के बच्चों ने ‘समुद्र मंथन’ का रोचक मंचन किया. अभिनय के माध्यम से बच्चों ने पौराणिक प्रसंग को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.

कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों के लिए मेहंदी कला प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को श्रावण मास के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी.

विद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके साहू ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं. उन्होंने आयोजन की सफलता पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी.


विज्ञापन
शंकर चंद्र पोद्दार

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola