जेएलकेएम बीआरएल सेल के समक्ष 14 सूत्री मांगों को लेकर करेगा प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
जेएलकेएम बीआरएल सेल के समक्ष 14 सूत्री मांगों को लेकर करेगा प्रदर्शन

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ की बैठक सेवटा में बुधवार को हुई.

विज्ञापन

फोटो फाइल 9आर-15- बैठक में शामिल जेएलकेएल के पदाधिकारी व समर्थक रामगढ़. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ की बैठक सेवटा में बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता शिव दयाल प्रसाद ने की. बैठक में बताया गया कि 19 अप्रैल को बीआरएल सेल रांची रोड के समीप धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी के विधायक जयराम महतो शामिल होंगे. इस धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि रिफ्रैक्ट्री कंपनी बीते लगभग 60 वर्षों से संचालित है, लेकिन स्थानीय विस्थापितों और ग्रामीणों को रोजगार व मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदूषण, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार आदि 14 सूत्री मांगों को कंपनी को सौंपा जायेगा. संचालन बिनोद महतो ने किया. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य, विस्थापित, मुख्य रूप से मौजूद थे. इस धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक प्रभावित लोगों की उपस्थिति की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola