ठकुरा गांव में विधवा को पीटा, टूटे हाथ

थाना क्षेत्र के ठकुरा गांव में पट्टीदारों द्वारा विवाद में एक विधवा महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला रामगढ़ थाने पहुंचा. घायल पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी.
रामगढ़ : थाना क्षेत्र के ठकुरा गांव में पट्टीदारों द्वारा विवाद में एक विधवा महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला रामगढ़ थाने पहुंचा. घायल पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी. दिये गये आवेदन में ठकुरा गांव की रानी कुंवर पति स्वर्गीय रामाकांत साह ने बताया कि रविवार को बिना वजह के उसके पट्टीदार संजय कानू, सुभाष कानू, सोनू कानू, तीनों पिता स्वर्गीय बालचंद्र कानू व नितेश कानू, साधु कानू दोनों पिता संजय कानू पांचों ने बिना विवाद के उसकी पिटाई की.
मारपीट के दौरान पीड़िता का हाथ भी टूट गया. जबकि, उसके शरीर में कई जगह गंभीर चोट आयी है. पीड़ित ने बताया कि पति के दुनिया में नहीं होने से अक्सर ये लोग विधवा के साथ बार-बार मारपीट करते हैं. मारपीट करने के पीछे उनकी घृणित मंशा है कि वह अपना घर बार छोड़ कर कहीं बाहर चली जाये या मर जाये.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










