जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान
रामगढ़. परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए गुरुवार व शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के नेतृत्व में जिले के विभिन्न चौक -चौराहे पर वाहन जांच अभियान चलाया. जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने भारी मालवाहक वाहनों व अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग के साथ वाहनों पर लगाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की. 40 से 42 बड़े वाहनों की जांच की गयी. इसमें 14 वाहनों के कागजात अधूरे पाये गये. उन सभी वाहनों के वाहन चालकों से नियम संगत जुर्माना की वसूली की गयी. इसमें 4,43,554 का जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान 14 बड़े वाहनों का पेपर फेल, फिटनेस, टैक्स फेल, ओवरलोड, ओवरहाइट एवं रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाने के कारण जुर्माना लगाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भी जांच की. जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग की भी जांच की गयी. उन्होंने अभिभावकों से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने, 18 वर्ष से अधिक उम्रवालों को वाहन चलाते समय सेफ्टी रूल का पालन करने को कहा. उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. जिन वाहनों का परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण, ओवरहाइट, ओवरलोड सहित रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा, उन वाहनों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




