:गोला में सांसद तीर्थ दर्शन पर विचार-विमर्श

Updated:
विज्ञापन
:गोला में सांसद तीर्थ दर्शन पर विचार-विमर्श

:गोला में सांसद तीर्थ दर्शन पर विचार-विमर्श

विज्ञापन

गोला. भारतीय जनता पार्टी बरलंगा मंडल की बैठक हारूबेड़ा के लोहिया भवन में शनिवार को हुई. बैठक में जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि सांसद तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत 29 जून को नर्सिंग स्थान मंदिर प्रांगण, हजारीबाग से सांसद करेंगे. इस योजना के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत के 65 यात्रियों को तीर्थ दर्शन कराया जायेगा. सांसद प्रतिनिधि मनसु बेदिया ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर मंडल क्षेत्र में दो हजार आमंत्रण कार्ड बांटे जायेंगे. बैठक की अध्यक्षता मंडल के महामंत्री त्रिलोचन प्रजापति ने की. संचालन प्रदीप कुशवाहा ने किया. बैठक में मनोज महतो, सुभाष रजवार, बद्री प्रसाद साहू, अजय पांडेय, सुभाष महतो, जितेंद्र महतो, बबलू कुमार, जियालाल रजवार, किशोरी रजवार, सुरेंद्र करमाली, सत्येंद्र महतो मौजूद थे. गोला मंडल में भी बैठक कर सांसद तीर्थ दर्शन योजना की तैयारी पर चर्चा की गयी. बताया गया कि काशी, अयोध्या, विंध्याचल, प्रयागराज का भ्रमण बस से कराया जायेगा. मौके पर बबलू साव, जितेंद्र साहू, प्रीतम झा, रवी हाजरा, संतोष कुशवाहा, विकास मणि पाठक, सचिन कुमार, ललन कुशवाहा, हरिश बर्मन, सूरज वर्मा, नंदकिशोर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola