..मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की आठवें दिन भी जारी रही हड़ताल
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

झारखंड राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर रामगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा मांगों को लेकर जिला समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही.
विज्ञापन
रामगढ़. झारखंड राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर रामगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा मांगों को लेकर जिला समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद तथा संचालन योगेश्वर रविदास ने किया. वक्ताओं ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से मनरेगाकर्मी अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं. वहीं मनरेगा सेल रांची के कर्मियों को ग्रेड पे दिया जा रहा है, जिससे आर्थिक विषमता की स्थिति उत्पन्न हो रही है. उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से रामगढ़ सहित राज्य के कई जिलों में छह से 12 माह तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे मनरेगा कर्मियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. बताया कि झारखंड में अब तक 116 मनरेगा कर्मियों की मृत्यु हो चुकी है. मानदेय वृद्धि के आश्वासन पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मी आंदोलन पर उतरे हैं. कहा कि जब तक मांगों पर सरकार सकारात्मक वार्ता नहीं करती है आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लखन मुंडा, कुमार विवेेक, दशरथ यादव, गणेश कुमार रजक, प्रदीप आनंद, रामप्रवेश कुमार सिंह, शब्बा तरन्नुम, राजेश कुमार दास, त्रिशूल प्रसाद, जॉन तिर्की, , विवेक, रीता, महेश कुमार, गणेश रजक, बालेश्वर महतो, अब्दुल कलाम, राज कपूर राम, महेंद्र नायक, दशरथ यादव, मोहम्मद आरिफ, ललित राम, संदीप कुमार, विनय कुमार, एकरामुल हक, रोहित कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, शिवेंद्र भारती, धोरी महतो, पंकज राम, अरविंद महतो, जितेंद्र शर्मा, आशीष मांझी, प्रताप सिंह मुंडा, दिलीप मुंडा सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










