महुआ पेड़ से टपकता फूल जीविकोपार्जन का है साधन

पीला सोना कहे जाने वाला महुआ फूल इन दिनों भरपूर मात्रा में पेड़ों से गिरना शुरू हो गया है.
..भोर
होते जंगलों की ओर रुख कर रहें हैं ग्रामीण
फोटो फ़ाइल संख्या 8 कुजू ए: महुआ चुनते लोग, 8 कुजू बी: टप तथा मौनी में रखा महुआ का फूल( इनसेट में )धनेश्वर प्रसाद / प्रदीप यादव
कुजू. पीला सोना कहे जाने वाला महुआ फूल इन दिनों भरपूर मात्रा में पेड़ों से गिरना शुरू हो गया है. यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भोर होते ही महुआ चुनने को लेकर जंगलों की ओर रुख करते दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल लोग महुआ चुनने में पूरी तरह मशगूल हैं. वे पूरे परिवार के साथ टोकरी, मौनी, टप आदि समान लेकर इन पेड़ों के नीचे पहुंचते हैं. यहां तक उनका दोपहर का जलपान यहीं पर होता है. गौरतलब हो कि गर्मी का मौसम आते ही महुआ पेड़ से फूल से लद जाते हैं. ऐसे में खेतों से लेकर जंगलों तक लोगों की चहल पहल बढ़ जाती है.
जीवन का आधार है महुआ
जंगली क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए आज भी महुआ जीवन का आधार है. यहां के लोग महुआ को चुनकर घर में सुखा कर रख देते हैं. साथ ही उसे समय पर ऊंची दाम में बेचकर अच्छी खासी नगदी की प्राप्ति करते हैं.
लॉकडाउन में काफी लाभप्रद साबित हुआ महुआ
लॉकडाउन जब लगा था तब स्थिति काफी भयावह थी. लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया था. आमदनी नहीं होने से उनके बीच रोजमर्रा की स्थिति उत्पन्न हो गया था. उस वक्त इसी महुआ को बेचकर लोग जीविकोपार्जन का जरिया बनाया था.
जंगलों में आग लगाने से बचें: वीरू महतो
छोटकी डुंडी की 662 एकड़ जंगल की रखवाली करने वाले वन समिति की अध्यक्ष वीरू महतो इस वक्त पूरी तरह सजग हैं. साथ ही जंगल में आग न लगे इसके लिए लोगों को जागरूक भी कर रहें हैं. उनका कहना है कि महुआ लाभदायक होने के साथ जीवनरूपी ऑक्सीजन देता है. आमदनी का जरिया भी है. इसकी लकड़ियां कीमती होती है. इनकी टहनियों से दातुन करने पर दांत मजबूत होते हैं. इसलिए जंगलों में आग न लगाएं. अगलगी की वजह से पेड़ पौधे नष्ट होने के साथ जीव जंतु भी मर जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




