मेला दिलों को जोड़ता है : रोशनलाल

Updated:
विज्ञापन
मेला दिलों को जोड़ता है : रोशनलाल

पोटंगा पंचायत के पसेरिया में सोमवार को जितिया मेला का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने रंगारंग कार्यक्रम का उदघाटन किया.

विज्ञापन

उरीमारी. पोटंगा पंचायत के पसेरिया में सोमवार को जितिया मेला का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने रंगारंग कार्यक्रम का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है. मेला दिलों को जोड़ता है. रांची से आये नागपुरी कलाकारों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया. मेला में झूला व दुकानें सजी थी. आसपास के करीब दर्जन भर गांव के ग्रामीणों ने मेला का आनंद उठाया. समिति के अध्यक्ष देवनारायण गंझू ने कहा कि आनेवाले वक्त में मेले का और भव्य बनाने का प्रयास किया जायेगा. सचिव गणेश सोरेन ने कहा कि इस मेले का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. मौके पर कोषाध्यक्ष सहदेव गंझू, पंसस किशोर कुमार बेदिया, बालेश्वर गंझू, सोहारी मांझी, राजेंद्र सोरेन, चरकू मांझी, नागेश्वर उरांव, विनोद गंझू, चंदन गंझू, अमीरलाल मांझी, दिनेश गंझू, दीपक उरांव, वार्ड सदस्य चंद्रावती देवी, पार्वती देवी उपस्थित थे. एक व्यक्ति गिरफ्तार गोला . गोला पुलिस ने एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि थाना प्रभारी द्वारा की गयी. लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola