टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के यूनियन चुनाव में 94 प्रतिशत मतदान

Updated:
विज्ञापन
टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के यूनियन चुनाव में 94 प्रतिशत मतदान

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के यूनियन चुनाव में 94 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन

घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन की यूनियन का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के इस सांगठनिक चुनाव में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. 93.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 2309 में से 2164 मतदाताओं ने यूनियन के एक अध्यक्ष, एक सचिव, चार उपाध्यक्ष, तीन सह सचिव व एक कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया. इसमें बूथ एक में 245 में से 200, बूथ दो में 245 में से 228, बूथ तीन में 249 में से 225, बूथ चार में 247 में से 225, बूथ पांच में 249 में से 228, बूथ छह में 245 में से 234, बूथ सात में 244 में से 222, बूथ आठ में 244 में से 226, बूथ नौ में 204 में से 190 व बूथ 10 में 137 में से 132 (कुल 2164) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस तरह 33 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया. मतदाताओं में दिखा उत्साह : यह चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है. यहां के मजदूरों की सुविधाएं, वेतनमान सहित डिवीजन की दिशा बहुत हद तक यूनियन के पदाधिकारियों के हाथ में ही होती है. यही कारण है कि यहां के मजदूर इस चुनाव में पूरी सक्रियता से हिस्सा लेते हैं. चुनाव को लेकर मजदूरों में खासा उत्साह देखा गया. टाटा डीएवी घाटोटांड़ में नौ मतदान व चैनपुर डीएवी में एक मतदान केंद्र बनाये गये थे. डीएवी घाटोटांड़ मतदान केंद्र के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी थी. मतदाताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह था. वह मतदान केंद्र के बाहर खड़े होकर गेट खुलने का इंतजार करते रहे. मतदान शाम पांच बजे तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ. मतदाताओं को रिझाने में लगे रहे प्रत्याशी व उनके समर्थक यूनियन के इस महत्वपूर्ण चुनाव में तीनों ग्रुप सहित तीन स्वतंत्र उम्मीदवार मतदान के अंतिम क्षण तक मतदाताओं को रिझाने में लगे रहे. मतदान केंद्र से बाहर प्रत्याशियों के समर्थक हर आने वाले मतदाता को रोक कर अपने ग्रुप के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते देखे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola