अपने आस-पास स्वच्छता बनाने में सक्रिय भूमिका निभायें : क्षेत्रीय निदेशक

Updated:
विज्ञापन
अपने आस-पास स्वच्छता बनाने में सक्रिय भूमिका निभायें : क्षेत्रीय निदेशक

सीएमपीडीआइ क्षेत्रीय संस्थान-थ्री रांची के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के तहत सोमवार को आर्य बाल उच्च विद्यालय नया नगर में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल 23आर-18: विभिन्न कार्यक्रम के समापन के बाद छात्र-छात्राओं के साथ सीएमपीडीआई के अधिकारी व अन्य. बरकाकाना. सीएमपीडीआइ क्षेत्रीय संस्थान-थ्री रांची के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के तहत सोमवार को आर्य बाल उच्च विद्यालय नया नगर में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा, विभागाध्यक्ष संसाधन प्रबंधन समीर शेखर, प्रबंधक मानव संसाधन सौरभ सन्नी, प्रबंधक वित्त मनीष जैन, प्रबंधक सामुदायिक विकास प्रेमचंद गुडिया, वरीय प्रबंधक सिविल राकेश कुमार, सहायक प्रबंधक श्यामेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. संस्थान के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया गया. विद्यालय के 56 प्रतिभागियों के बीच डस्टबिन व जूट बैग वितरण किया गया. क्षेत्रीय निदेशक श्री सिन्हा ने अपने घर व आस-पास के क्षेत्रों में कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने, निर्धारित स्थान पर एकत्र करने, प्लास्टिक बैग की जगह जूट बैग का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग देंने का संदेश दिया गया. इस दौरान स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम परिधि कुमारी, द्वितीय कौशिक बेदिया, तृतीय सबा परवीन, चतुर्थ रुस्तम मुंडा, पंचम हिमांशु उरांव रहे. मौके पर प्राचार्या अर्चना, धनंजय कुमार, आलोक कुमार, संतोष कुमार, अरुण लकड़ा सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola