स्टील और सिलिका फाइबर से बनी शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा, रामगढ़ में हुआ अनावरण

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 4 चार-21 दिशोम गुरू शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 15 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा स्टील और सिलिका फाइबर से बनी है, जिसे साहेबगंज के कलाकार ने बनाया है।

विज्ञापन

रामगढ: दिशोम गुरू शिबू सोरेन का प्रतिमा 15 फीट आठ इंच का स्थापित किया गया है. प्रतिमा अंदर से स्टील व बाहर से सिलिका फाइबर से बना है. साहेबगंज के कलाकार ने मूर्ति निर्माण में अहम भूमिका निभाई है.

आदमकद प्रतिमा में कई अभियंताओं की भी सेवा ली गयी है. मूर्ति जिस मंडप में स्थापित हुआ है. उसके बांयी ओर से सीढी का प्लेटफार्म भी बनाया गया है. सीढी से प्लेटफार्म पर चढकर माल्यापर्ण व श्रद्धांजलि दिया गया.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola