गोला के पीएम श्री स्कूल में स्वच्छता की शपथ, छात्रों ने लिया परिसर साफ रखने का संकल्प
मौके पर मौजूद बच्चे | Prabhat Khabar Network
गोला के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्रों और शिक्षकों ने परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ ली.
गोला: गोला प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाये रखने का संकल्प लिया.
सभी ने विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके लिये जागरूक करने की शपथ ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार महतो ने बताया कि एक अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है.
इस दौरान विद्यालय में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, निबंध, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.
यदि विद्यार्थी अपने विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की आदत विकसित करेंगे तो समाज में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश जायेगा. कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाये रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










