शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर लुकैयाटांड में दिखी स्वच्छता की मिसाल, सफाईकर्मियों ने संभाला मोर्चा
फोटो फाइल 4 आर-23 कार्यक्रम स्थल पर तैनात सफाई कर्मी व जगह-जगह लगायी गयी डस्टबीन | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की जमकर प्रशंसा हुई। जानें कैसे रही स्वच्छता की पूरी तैयारी।
रामगढ़: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लुकैयाटांड मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय रही. सरकारी व राजनीतिक कार्यक्रमों में जिस स्तर की सफाई व्यवस्था कम ही देखने को मिलती है, वैसी व्यवस्था यहां नजर आई. रामगढ़ नगर परिषद के सफाईकर्मी पिछले कई दिनों से लुकैयाटांड मैदान व आसपास के कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई में जुटे थे.
मंगलवार को भी सुबह आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक सफाईकर्मी सभी स्थलों पर लगातार सफाई करते नजर आए. कार्यक्रम के दौरान भी कचरा हटाने और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का कार्य लगातार चलता रहा.
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन सहित विभागीय अधिकारी भी सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद की टीम सक्रिय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










