बाबा की पुण्यतिथि पर गूंजे झारखंडी ढोल-नगाड़े, सभी ने उनके संघर्ष को किया याद

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 4 आर-22- ढोल नगाड़ो के साथ कार्यक्रम में शामिल कलाकार  | Prabhat Khabar Network

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर छोटानागपुरी कलाकारों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ दी श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन

रामगढ़: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में छोटानागपुरी कला केंद्र के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से पारंपरिक संस्कृति की छटा बिखेरी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वागत के लिए 18 सदस्यीय कलाकारों की टीम नेमरा पहुंची थी, जिसमें छह महिला कलाकार भी शामिल थीं.

टीम लीडर मेघनाथ महतो ने बताया कि बाबा शिबू सोरेन के हजारों कार्यक्रमों में उनकी टीम शामिल होती रही है. उन्होंने कहा कि बाबा की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के दौरान झारखंडी ढोल-नगाड़ों की गूंज से श्रद्धांजलि दी गई. बाबा हमेशा कलाकारों को झारखंडी गीत-संगीत और लोककला को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते थे.

कलाकार सुमित्रा देवी, रोहित लाल नायक व सरस्वती देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वागत में पारंपरिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया. मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरकर कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते ही कलाकारों ने स्वागत गीत और नृत्य से उनका अभिनंदन किया.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola