गोला के प्लस टू हाईस्कूल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों को बताया संघर्ष का इतिहास

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 04गोला,09- मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर गोला के प्लस टू हाई स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

गोला : झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक क्षेत्र गोला प्रखंड के नेमरा गांव के साथ-साथ प्लस टू उच्च विद्यालय गोला में भी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. विद्यालय में छुट्टी के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड राज्य के गठन में उनके ऐतिहासिक योगदान तथा सामाजिक न्याय के लिए किये गये कार्यों की जानकारी दी. विद्यार्थियों को बताया गया कि आज का झारखंड उनके लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. शिक्षकों ने कहा कि शिबू सोरेन का इस विद्यालय से विशेष जुड़ाव रहा और उन्होंने विद्यालय के विकास पर हमेशा ध्यान दिया.

साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विद्यालय के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या अनूप पुष्पा तिर्की, शिव प्रकाश, चंद्रदेव महतो, मानवेंद्र कुमार झा, शैलेश कुमार पांडेय, शत्रुघ्न प्रसाद, अनील पाठक, मदन महतो, आशीष रविदास, आनंद महतो, सुषमा कुमारी, मो इरफान, इंतखाब ताहिर, उत्तम कुमार मिश्रा, अंगद प्रसाद, शशिकांत दुबे, राजकुमार यादव, विशाल देव मुंडा, हरण कुमार कुशवाहा, राहुल बेदिया, राहुल कुमार, ममता कुमारी सिंह, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola