कई जलमीनार व चापानल की ऑन द स्पॉट मरम्मत

Updated:
विज्ञापन
कई जलमीनार व चापानल की ऑन द स्पॉट मरम्मत

कई जलमीनार व चापानल की ऑन द स्पॉट मरम्मत

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बोरोबिंग पंचायत भवन में शनिवार को पेयजल समस्या के समाधान को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई की गयी. शिविर में पीएचइडी विभाग के कनीय अभियंता बख्तियार अफजल, पंचायत सचिव अजय मरांडी, कनीय अभियंता कुमारी प्रियंका, एमआइ के एइ प्रभात कुमार एवं जल सहिया मौजूद थे. ग्रामीणों ने जलमीनार और चापानलों की खराबी से संबंधित आवेदन दिया. अधिकारियों ने जलमीनारों और चापानलों की ऑन द स्पॉट मरम्मत करायी. इससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को त्वरित राहत मिलती है. पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola