शहर में प्रेम व सदभाव के साथ होली का पर्व मना

Updated:
विज्ञापन
शहर में प्रेम व सदभाव के साथ होली का पर्व मना

शहर में प्रेम व सदभाव के साथ होली का पर्व मना

विज्ञापन

रामगढ़. होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा, राम खेले होली लक्ष्मण खेले होली लंका नगर में रावण खेले होली हो, आज न छोड़ेंगे हमजोली खेलेंगे हम होली आदि गीतों के साथ रामगढ़ शहर व आसपास के क्षेत्रों में होली संपन्न हो गयी. होली में अलग-अलग पकवान बनाये गये. अलग-अलग टोली में होली का पर्व मनाया गया. महिला, युवक, युवती, बच्चों की टोली ने होली में रंग व गुलाल लगा कर इसे यादगार बनाया. बच्चों की टोली में सबसे अधिक उत्साह देखा गया. होली के गीतों से पूरा इलाका गूंज उठा. सभी ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया. होली का उत्साह अपने चरम पर रहा. रंगों ने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं रखा. प्रेम व सद्भाव के साथ होली का पर्व मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola