सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये

सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये
पतरातू : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पतरातू ने 20 अगस्त को कोरोना वायरस की जांच के लिए 21 लोगों का स्वाब लेकर जांच के लिए रिम्स भेजा था. शुक्रवार की रात आयी जांच रिपोर्ट में एक ही परिवार के तीन लोग समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि पतरातू स्टेशन रोड में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाये गये हैं. भुरकुंडा में दो पॉजिटिव निकला है. इसमें एक 8 वर्षीय बच्ची है. पतरातू बस्ती व पीटीपीएस जनतानगर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस की जांच के लिए 10 लोगों का स्वाब लिया गया. जांच के लिए रिम्स भेजा गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार से कोरोना वायरस की जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में प्रत्येक दिन 160 लोगों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है.
Post by : Pritish sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










