..गिद्दी बस्ती में परंपरागत ढंग से मनाया गया सरहुल पर्व

Updated:
विज्ञापन
..गिद्दी बस्ती में परंपरागत ढंग से मनाया गया सरहुल पर्व

गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में सोमवार को सरहुल पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

सरहुल पर्व प्रकृति व परंपरा का संगम है-हीरालाल गंझू

गिद्दी. गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में सोमवार को सरहुल पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया. सरना स्थल पर पाहन दिलू मुंडा, विश्वनाथ मुंडा, दुबराज गंझू, दीपक महली ने परंपरागत ढंग से पूजा करायी. मुर्गे की बलि दी गयी. इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पाहन ने गांव की सुख-समृद्धि की कामना की. मुखिया हीरालाल गंझू ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति और जंगलों के प्रति आस्था का प्रतीक है. यह पर्व धरती माता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के साथ-साथ समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है. ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर सरहुल पर्व लंबे वर्षों से मनाया जा रहा है. गिद्दी बस्ती में लोगों ने बड़ी संख्या में जुलूस निकाला और ढोल-मांदर की थाप पर घंटो परंपरागत नृत्य किया. इस मौके पर पूर्व मुखिया पार्वती देवी, पंसस बसंती देवी, उपमुखिया शंकुतला देवी, सुनील गंझू, निर्मल गंझू, प्रेमचंद गंझू, गोविंद गंझू, लक्ष्मीनारायण गंझू, आशीष करमाली, कलेंद्र महली, सन्नी गंझू, दिनेश्वर गंझू, द्वारिका गंझू, महादेव गंझू, दिलीप मुंडा, देवानंद गंझू, राजेंद्र महली, सागर गंझू, धनेश्वर गंझू, बंशी मुंडा, अशोक महली, गंगा देवी, रूपमनी देवी, शीला देवी, रंजीता देवी, प्रमिला देवी, बॉबी देवी, गुलाचो देवी, गुड़िया देवी, सुगनी देवी, सीमा देवी, गायत्री देवी, अनिता देवी, वर्षा देवी, लाली देवी, कुंवारी गंझू, सरिता देवी, निर्मला देवी, उषा देवी, सरफुली देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola