भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने का लिया गया संकल्प

भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने का लिया गया संकल्प
गोला. गोला प्रखंड के खीरीमठ मठवाटांड़ स्थित बौद्ध मठ में रविवार को भगवान गौतम बुद्ध को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के जीवन, उनके त्याग, तपस्या, करुणा और मानवता के संदेशों पर चर्चा की गयी. लोगों ने बुद्ध के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया. उन्होंने समाज को हिंसा, द्वेष और अंधविश्वास से दूर रह कर आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी. बुद्ध वंदना के साथ उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा की गयी. लोगों से नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की गयी. लोगों ने समाज में शांति और सद्भाव बनाने का संकल्प लिया. मौके पर लखींद्र कुशवाहा, उत्तम कुमार कुशवाहा, सुनील रजवार, साधु महतो, जगरनाथ चौधरी, कमलेश कुमार पिंगले, अजीत, सुभाष सिंह, सुमन सिंह, पुष्पेंद्र कुमारी, दिनेश, मगना महतो, चंदन रविदास, देवानंद राम, धनीनाथ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










