रोड सेल में कोयला आपूर्ति व विस्थापितों को रोजगार देने की मांग

Updated:
विज्ञापन
रोड सेल में कोयला आपूर्ति व विस्थापितों को रोजगार देने की मांग

:::रोड सेल में कोयला आपूर्ति व विस्थापितों को रोजगार देने की मांग

विज्ञापन

उरीमारी. विस्थापित समिति उरीमारी ने बुधवार को परियोजना के नये परियोजना पदाधिकारी (पीओ) मनोज पांडेय से मुलाकात कर रोड सेल में नियमित रूप से कोयला उपलब्ध कराने व स्थानीय विस्थापितों को रोजगार देने की मांग को प्रमुखता से उठाया. बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं व क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि रोड सेल ही यहां के हजारों ग्रामीण परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है. समिति के प्रतिनिधि दसई मांझी ने कहा कि रोड सेल के माध्यम से ही क्षेत्र के गरीब व विस्थापित परिवारों के घरों में चूल्हा जलता है. यदि यहां कोयले की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं की जाती है. तो इसका सीधा असर ग्रामीणों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा. वहीं, परियोजना पदाधिकारी मनोज पांडेय ने विस्थापित समिति की मांगों को सुना. उन्हें आश्वस्त किया कि रोड सेल में कोयले की आपूर्ति को नियमित व बेहतर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जायेगा. मौके पर दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, सुखू मांझी, सुरेश मुर्मू, खेपन मांझी, रैना मांझी, जुगल करमाली, संतोष प्रजापति, तालों हांसदा, मनोज सिंह, परमेश्वर सोरेन, शिकारी टुडू, विनोद सोरेन, लालजी पावरिया, विक्रम टुडू, चोपेलाल मुर्मू, विकास टुडू, मनीष मरांडी, सत्यनारायण बेदिया, रामलाल बेदिया, अनिल मुर्मू, हेमलाल बेसरा, सहदेव टुडू, कृष्णा सोरेन, गणेश मुर्मू उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola