गोला में हुई रांची जाने वाले वाहनों की जांच, छात्रों को वापस लौटाया

Updated:
विज्ञापन

रांची विधानसभा घेराव को लेकर गोला प्रशासन सतर्क। हेमतपुर के पास वाहनों की सघन जांच की गई और प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे छात्रों को वापस लौटाया गया।

विज्ञापन

गोला: विधानसभा घेराव को लेकर सोमवार को गोला प्रखंड प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आयी. रांची जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए गोला के हेमतपुर के समीप जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान रांची की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोककर जांच की गयी और यात्रियों से उनके गंतव्य के संबंध में जानकारी ली गयी.

जांच के दौरान प्रशासन की टीम ने विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए रांची जा रहे छात्रों की पहचान की. ऐसे छात्रों को मौके से ही वापस लौटाया गया. प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की गयी.

वहीं, आम यात्रियों और अन्य लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया. यात्रियों से पूछताछ के बाद आवश्यक जांच पूरी कर उन्हें आगे जाने दिया गया. जांच अभियान के दौरान हेमतपुर के पास कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन की नजर बनी रही.

पुलिस कर्मियों ने भी वाहनों की जांच में सहयोग किया और स्थिति पर निगरानी रखी. मौके पर सीओ सीताराम महतो, सीआई लक्ष्मण मुंडा सहित गोला थाना पुलिस के जवान मौजूद थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola