रामगढ़ पुलिस का 'डेली टारगेट' प्लान: SP ने 5 थानों का किया निरीक्षण, अब हर दिन मिलेगा 'टास्क ऑफ द डे'

Published by :Sameer Oraon
Published at :23 Apr 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Ramgarh Police

बैठक करते एसपी

Ramgarh Police: रामगढ़ के नए एसपी मुकेश कुमार लुनायत जिले की कानून व्यवस्था को लेकर कड़े तेवर अपना रहे हैं. गुरुवार को पतरातू अनुमंडल के थानों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने पुलिसिंग को 'रिजल्ट ओरिएंटेड' बनाने के लिए 'टास्क ऑफ द डे' की शुरुआत की. पेंडिंग वारंट से लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी तक, अब हर पुलिस अधिकारी को रोजाना का हिसाब देना होगा.

विज्ञापन

Ramgarh Police, रामगढ़, (अजय कुमार की रिपोर्ट): रामगढ़ जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत गुरुवार को पूरी तरह एक्शन मोड में दिखे. पतरातू अनुमंडल क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे एसपी ने अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक की और स्पष्ट किया कि अब पुराने ढर्रे पर पुलिसिंग नहीं चलेगी. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और त्वरित कार्रवाई के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए.

‘टास्क ऑफ द डे’ से होगी कार्यक्षमता की जांच

एसपी ने एक नई पहल करते हुए सभी थाना प्रभारियों और ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया कि अब प्रतिदिन ‘टास्क ऑफ द डे’ निर्धारित किया जाएगा. इसके तहत हर पुलिस पदाधिकारी को दिन भर के कार्यों का लक्ष्य दिया जाएगा, जिसकी मॉनिटरिंग शाम को स्वयं वरीय अधिकारी करेंगे. एसपी ने कहा कि कार्यों के बंटवारे और नियमित समीक्षा से न केवल लंबित मामलों का बोझ कम होगा, बल्कि अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ भी बढ़ेगा.

Also Read: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में साहिबगंज की पंचायत चयनित, मुखिया नफीसा खातून को मिलेगा सम्मान

पांच थानों का औचक निरीक्षण, खंगाले गए रिकॉर्ड

समीक्षा बैठक के बाद एसपी ने अचानक पतरातू थाना, बासल थाना, भदानीनगर ओपी, भुरकुण्डा ओपी और बरकाकाना ओपी का निरीक्षण शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने थानों के सिरिस्ता, सीसीटीएनएस (CCTNS) एंट्री, अभिलेखों के रख-रखाव और मालखाना की स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने केस डायरी के अनुसंधान में देरी होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फरार अपराधियों की सूची बनाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज करने को कहा.

लंबित वारंट और कुर्की पर ‘डेडलाइन’

बैठक में लंबित वारंट, कुर्की और सम्मन के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया. एसपी ने निर्देश दिया कि पुराने कांडों का अनुसंधान जल्द पूरा कर आरोप पत्र दाखिल किया जाए. साथ ही, ई-साक्ष्य और डिजिटल रिकॉर्डिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी होनी चाहिए ताकि आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक थाने तक आ सके.

टीम वर्क से सुधरेगी व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और थाना प्रभारी शिवलाल कुमार सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. एसपी ने टीम भावना के साथ काम करने की सलाह देते हुए कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझते हुए गश्त तेज की जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए.

Also Read: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola