चिलचिलाती धूप में भारी पड़ी भक्तों की आस्था, घंटों कतार में लग कर की पूजा

Updated:
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में भारी पड़ी भक्तों की आस्था, घंटों कतार में लग कर की पूजा

चिलचिलाती धूप में भारी पड़ी भक्तों की आस्था, घंटों कतार में लग कर की पूजा

विज्ञापन

रजरप्पा. मां छिन्नमस्तिके मंदिर में बुधवार को मुंडन तिथि के साथ शुभ मुहूर्त को लेकर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. इस चिलचिलाती धूप में भक्तों की आस्था भारी पड़ी. श्रद्धालु सुबह से ही घंटों कतार में लग कर मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. जानकारी के अनुसार, अहले सुबह तीन बजे से ही झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे. भक्तों ने भैरवी – दामोदर संगम स्थल पर स्नान कर कतारबद्ध हुए और बारी – बारी से मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा कर मत्था टेका. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. बकरे की बलि चढ़ा कर मंदिर स्थित मुंडनशाला में सैकड़ों लोगों ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया. श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर से होते हुए यज्ञशाला, स्टैंड होते हुए वन विभाग के रेस्ट हाउस तक पहुंच गयी. भक्तों ने जय मां छिन्नमस्तिके, जय माता दी के जयकारे लगाये. भक्तों की भीड़ होने के कारण दिनभर मंदिर प्रक्षेत्र में चहल -पहल बनी रही. भीड़ को देखते हुए रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola