अतिक्रमण हटाने के विरोध में मशाल जुलूस आज

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के विरोध में मशाल जुलूस आज

विज्ञापन

पतरातू. हेसला पंचायत भवन में सोमवार को विस्थापित नेता प्रदीप महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में हेसला पंचायत में 12 फरवरी को प्रशासन द्वारा चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान पर चर्चा करते हुए 10 मार्च को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में तय हुआ कि मशाल जुलूस 10 मार्च को शाम चार बजे हेसला पंचायत भवन से निकाला जायेगा. इसका समापन न्यू मार्केट में होगा. ग्रामीणों ने कहा कि हेसला के विस्थापित रैयतों की ओर से झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी है. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किये जाने से लोगों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन ने फिर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्रवाई की, तो ग्रामीण आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे. बताया गया कि ग्रामीणों के आंदोलन को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का समर्थन प्राप्त है. बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद, मो कयूम अंसारी, मो अलीम, पंचायत प्रतिनिधि यशवंत सागर, सरिता देवी, पार्वती देवी, देवंती देवी, संजय झा, अरविंद सिंह, अजय कुशवाहा, विजय कुशवाहा, रिंकू देवी, पुष्पा मान, सुरवीला देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola