पुरानी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय धरोहरों को सम्मान दें

Updated:
विज्ञापन
पुरानी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय धरोहरों को सम्मान दें

पुरानी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय धरोहरों को सम्मान दें

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के हुप्पू डीवीसी परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हिंदू नव वर्ष मनाया. कार्यक्रम में जिला सह संघ चालक चंद्र बहादुर व जिला कार्यवाह सुमित कुमार मौजूद थे. जिला सह संघचालक ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन ही सृष्टि की उत्पत्ति हुई थी. इसी दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था. उन्होंने कहा कि समाज को अपनी पुरानी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय धरोहरों को सम्मान देना चाहिए. उन्होंने स्वयंसेवकों से परिवार, प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया. आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने सुबह में प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान बच्चों के बीच खेलकूद कार्यक्रम भी आयोजन किया गया. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. लाठी खेल का भी प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मुखिया प्यारेलाल महतो, संदीप कुमार, कपिल महतो, योगेंद्र महतो, किशन राम महतो, बाल गोविंद राम, सत्यदेव महतो, अनिल चंद्र उपाध्याय, गिरजानंद महतो, जीतभन महतो, अमूल्य चंद उपाध्याय, जितेंद्र महतो, संतोष महतो, जीतू महतो, बजरंग दल जिला संयोजक भागीरथ पोद्दार, महेंद्र ठाकुर, सनी महतो, सूरज कुमार, अनूप उपाध्याय, रंजीत साव, रंजीत करमाली, विक्की स्वर्णकार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola