ePaper

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Updated at : 19 Jan 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

गोला थाना अंतर्गत ग्राम बेटुलकला व सोसोकला में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनायेंगे. गोला. गोला थाना अंतर्गत ग्राम बेटुलकला व सोसोकला में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रुप से थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित गांव के दोनों समुदायों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान आपसी भाईचारे, शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखना रहा. बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जायेगी व सभी लोग आपसी सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनायेंगे. साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने व किसी भी तरह की अफवाह से बचने पर जोर दिया गया. गौरतलब हो कि पिछले वर्ष सोसोकला गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया था. जिसपर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. बैठक में मुखिया मो लाइक आलम, गुलाम अंसारी, धनेश्वर ठाकुर, मो उल्फत हुसैन, राजकिशोर ठाकुर, जमाल मुस्तफा, राजेश कुमार महतो, मुख्तार अंसारी, विजय महतो, मो शाहिद अंसारी, राजकुमार रविदास, मो तनवीर आलम, पप्पू शर्मा, अत्ताउल्लाह खान, योगेंद्र राम रविदास, मो रियाज अंसारी, डॉ अनिल सिन्हा, दिनेश राम रविदास, गोलक चौधरी, मो अफजल हुसैन, लक्ष्मण चौधरी, एनुल होदा, गौरी महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola