पतरातू में श्रमिक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 14 Jun 2026 10:50 PM
पतरातू में श्रमिक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
पतरातू. चिल्ड्रेन पार्क में अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अजय महतो ने की. बैठक में पीवीयूएनएल परियोजना में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा हुई. यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि चार जून को प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में 11 सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक ठोस प्रगति नहीं दिखी है. बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया कि तकनीकी कार्य करने वाले कई मजदूरों को अभी भी अकुशल श्रेणी में रखा गया है. इससे उनके अधिकारों और वेतन पर असर पड़ रहा है. यूनियन ने ऐसे मजदूरों के वर्गीकरण में शीघ्र सुधार की मांग की. इसके अलावा डस्ट अलाउंस का मुद्दा भी गंभीरता से उठाया गया. वक्ताओं ने कहा कि ड्राइ ऐश आधारित प्लांट होने के कारण कार्यस्थल पर लगातार धूल और राख का प्रभाव रहता है. इससे मजदूरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. ऐसे में मजदूरों को डस्ट अलाउंस सहित आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है. यूनियन ने न्यूनतम मजदूरी दर को प्रभावी रूप से लागू नहीं करने पर भी चिंता जतायी. चेतावनी दी गयी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा. मौके पर बबलू सिन्हा, हरि सिंह, कृष्ण कुमार, विक्की कुमार, राजू कुमार, शैलेश गोप, राजू सिंह, प्रदीप कुमार, शंकर साव, रामकांत, गंगा साव, रमन मुंडा, राकेश कुमार, प्रीतम कुमार, गौतम कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










