कांके विधायक ने लापता सोनू के परिजनों को दिया आश्वासन

Updated:
विज्ञापन
कांके विधायक ने लापता सोनू के परिजनों को दिया आश्वासन

कांके विधायक ने लापता सोनू के परिजनों को दिया आश्वासन

विज्ञापन

:::एसपी, डीएसपी और रामगढ़ थाना प्रभारी से भी की बात रामगढ़. रामगढ़ कैंट क्वार्टर निवासी सोनू कुमार राम एक माह से लापता है. इस मामले को लेकर कांके विधायक सुरेश बैठा मंगलवार को कैंट क्वार्टर पहुंचे. इस दौरान अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के वरिष्ठ नेता मुन्ना पासवान ने विधायक को घटनाक्रम की जानकारी दी. विधायक सुरेश बैठा ने रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय से बात की. थाना प्रभारी ने वर्तमान स्थिति की जानकारी दी. विधायक ने सोनू कुमार राम की सकुशल घर वापसी के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया. विधायक ने रामगढ़ डीएसपी व एसपी से भी बात की. विधायक ने सभी को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस गंभीरता से अनुसंधान कर रही है. आप लोगों को सहयोग करने की जरूरत है. अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल नायक ने भी गंभीरता से जांच करने की बात की. परिजनों ने संदीप राम पर संदेह व्यक्त किया. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. मौके पर विजय राम, लाल बाबू राम, बाबर राम, विक्की राम, भीमाराम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola