भूमि पूजन के साथ करमा परियोजना में आउटसोर्सिंग कार्य शुरू

Updated at : 27 Mar 2026 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि पूजन के साथ करमा परियोजना में आउटसोर्सिंग कार्य शुरू

भूमि पूजन के साथ करमा परियोजना में आउटसोर्सिंग कार्य शुरू

विज्ञापन

विस्थापितों की मांगों पर बनी सहमति कुजू. सीसीएल कुजू क्षेत्र अंतर्गत करमा परियोजना में गुरुवार को रैयत विस्थापितों की समस्याओं पर सहमति बनने के बाद आउटसोर्सिंग कार्य का शुभारंभ किया गया. कार्य शुरू करने से पूर्व जय मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी रायपुर छत्तीसगढ़ ने पारंपरिक रीति-रिवाज से भूमि पूजन कराया. जानकारी के अनुसार, परियोजना से जुड़े रैयत विस्थापित ग्रामीणों ने पूर्व में जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर कंपनी प्रबंधन को आवेदन सौंपा था. आवेदन के आधार पर कंपनी ने स्थानीय परियोजना प्रबंधन की मौजूदगी में मांगों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया. इसके बाद सहमति बनते ही कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो गया. सहमति के बाद कंपनी ने कैंप में मौजूद मशीनों का मार्च कराया. भूमि पूजन के साथ आउटसोर्सिंग कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गयी. इस दौरान ग्रामीणों के साथ परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी है कि कंपनी अपने वादों पर अमल करते हुए क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगी. विस्थापितों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगी. मौके पर सीसीएल कुजू के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, भूमि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी राजकुमार, मोहर लाल महतो, नरेश मुंडा, प्रेमचंद मुंडा, बीरबल मुंडा, सुखदेव मांझी, शिव कुमार टुडू, बाबूलाल मरांडी, राजेंद्र टुडू, प्रकाश मुंडा, मो कलाम अंसारी, किशोरलाल मुंडा, मो शमीम, अरुण टुडू, किशन टुडू, महावीर मुंडा, मो रियाजुल अंसारी, रामकिशन कुमार, जुगेश मुंडा, मो यूसुफ, लाल मोहम्मद, मो. मुबारक, मो यासीन, मो मुमताज, हीरालाल मुंडा, चुरामन कुमार मुंडा, प्रेमलाल मुंडा, बिरसा कुमार मुंडा, विनय मुंडा, पांचू मांझी, संदीप हांसदा, दीपक मरांडी, रवि मुंडा उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola