कुसुमडीह-हेरमदगा में दिखी भाईचारे की अनूठी मिसाल

Updated:
विज्ञापन
कुसुमडीह-हेरमदगा में दिखी भाईचारे की अनूठी मिसाल

कुसुमडीह-हेरमदगा में दिखी भाईचारे की अनूठी मिसाल

विज्ञापन

गोला. रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान सबसे खास झलक कुसुमडीह-हेरमदगा गांव में देखने को मिली. यहां पिछले लगभग 100 वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी परंपरा कायम है, जो आज भी पूरी मजबूती के साथ जारी है. रामनवमी के अवसर पर निकाले गये जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर दोनों समुदाय के लोगों ने एक साथ लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया. तलवारबाजी सहित अन्य प्रदर्शन किया. जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. मुस्लिम समुदाय की ओर से शरबत, पानी एवं बिस्कुट का वितरण कर आपसी सौहार्द्र का परिचय दिया गया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे और एकता का संदेश गूंजता रहा. स्थानीय ग्रामीण नरेश महतो एवं अफरोज अंसारी ने बताया कि कुसुमडीह-हेरमदगा में वर्षों से हिंदू और मुस्लिम समुदाय आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहते आ रहे हैं. गोला प्रखंड में मनाया गया रामनवमी का पर्व इस बार भी धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक संदेश देकर गया. मौके पर योगेंद्र नायक, ब्रजेश सिंह, संतोष चौधरी, कपिलदेव मुंडा, राजू कुमार महतो, भागीरथ प्रजापति, सुधीर महतो, अफरोज अंसारी, सिद्दीक अंसारी, असगर अली, मो नौशाद, शहादत, रकीब, अनवर, तौहीद, मुख्तार, गुलाम, परवेज, समीउल्लाह, मकसूद मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola