.नगर परिषद के कोठार में मनसा पूजा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
.नगर परिषद के कोठार में मनसा पूजा का आयोजन

नगर परिषद क्षेत्र के कोठार स्थित मडया टोला मंदिर में रविवार की रात्रि भव्य रूप से मनसा पूजा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल 18आर-5- मनसा मां के दरबार में अतिथि मनोज कुमार महतो व अन्य. माता मनसा की अराधना से खुशहाली आती है : मनोज रामगढ़. नगर परिषद क्षेत्र के कोठार स्थित मडया टोला मंदिर में रविवार की रात्रि भव्य रूप से मनसा पूजा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव सह निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो उपस्थित थे. मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजन समिति ने उनका बुके प्रदान कर स्वागत किया. इसके उपरांत पुरोहित द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं के हाथों विधि पूर्वक माता मनसा की पूजा संपन्न करवायी गयी. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार महतो ने कहा की माता मनसा की अपने श्रद्धालुओं पर काफी कृपा रखती है. कहा कि जो भी श्रद्धालु माता मनसा की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं, माता उनके जीवन के हर मोड़ पर मदद करती हैं. कहा कि हमारे पूर्वज हजारों वर्ष पूर्व से माता मनसा की पूजा अर्चना कर रहे हैं. ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से भक्ति की भावना का प्रसार होता है. मौके पर दिनेश मुंडा, जगन्नाथ महतो, प्रकाश महतो, सुरेश महतो, महेंद्र महतो, दशरथ महतो, सीताराम महतो, रामेश्वर, गोपाल, बंधु, राजेश, देवेंद्र, पंकज, उपेंद्र, अजय, नितेश, संतोष, मनीष, अमित मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola