टाटा मेन हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मना नर्स दिवस

टाटा मेन हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मना नर्स दिवस
घाटोटांड़. टाटा मेन हॉस्पिटल वेस्ट बोकारो में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया. इस अवसर पर नर्सों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को विशेष रूप से सराहा गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिवीजन के जनरल मैनेजर मुकेश रंजन व अन्य अतिथियों ने किया. इसके बाद सिस्टर आभा एवं उनके समूह ने नर्सिंग सेवा की शपथ दिलायी. मुख्य अतिथि ने नर्सों की भूमिका को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की. सिस्टर प्रिया एवं समूह ने समूह नृत्य, सिस्टर स्टेला एवं समूह द्वारा नर्सेस गीत, सिस्टर नेहा एवं सिस्टर ऑगस्टिना का नृत्य तथा देवकरण एवं समूह द्वारा प्रस्तुत नाटक ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर टाटा मेन हॉस्पिटल वेस्ट बोकारो चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ दिनेश कुमार, हेड एडमिन दीपक श्रीवास्तव, हेड एचआरबीपी शिव शंकर, चीफ क्वायरी एबी राज अंकुर, डॉ योगेंद्र सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










