सौंदा डी क्षेत्र में नोटिस वितरण का विधायक ने किया विरोध

Published by :SAROJ TIWARY
Published at :26 Apr 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
सौंदा डी क्षेत्र में नोटिस वितरण का विधायक ने किया विरोध

सौंदा डी क्षेत्र में नोटिस वितरण का विधायक ने किया विरोध

विज्ञापन

भुरकुंडा. विधायक रोशनलाल चौधरी ने सीसीएल प्रबंधन द्वारा सौंदा डी क्षेत्र के लोगों को नोटिस वितरण करने पर कड़ी आपत्ति जतायी है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह मामला केवल जमीन का नहीं, बल्कि यहां के निवासियों के अधिकार और अस्तित्व से जुड़ा हुआ है. विधायक ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में सौंदा डी क्षेत्र को खाली नहीं होने दिया जायेगा. स्थानीय लोगों के हक और सम्मान की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं. श्री चौधरी ने कहा कि इस लड़ाई में वे पूरी मजबूती से सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के साथ खड़े हैं. क्षेत्रवासियों के अधिकारों की रक्षा की जायेगी. विधायक ने प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन से संवेदनशीलता दिखाते हुए स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की है. मालूम हो कि सौंदा डी क्षेत्र में कोलियरी खुलने की प्रक्रिया चल रही है. पूरे सौंदा डी क्षेत्र को हटाने का प्रयास प्रबंधन द्वारा किया जायेगा.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola