राणी सती दादी मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव शुरू

Updated:
विज्ञापन
राणी सती दादी मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव शुरू

राणी सती दादी मंदिर में भादो अमावस्या महोत्सव शुरू

विज्ञापन

:::दादी भक्तों ने नाच-गा कर दादी के हाथों में अर्पित की मेहंदी रामगढ़. श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में भादो अमावस्या महोत्सव शुरू हुआ. महोत्सव का शुभारंभ मेहंदी उत्सव से किया गया. दादी भक्तों ने भजनों के साथ नाच-गाकर दादी के हाथों में मेहंदी अर्पित की. दादी को मेहंदी लगाने वालों में मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल व रीता अग्रवाल शामिल थीं. इस अवसर पर भजन गायिका प्रिया अग्रवाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. उन्होंने अपने भजनों से भक्तों का मनोरंजन किया. दादी के दरबार को फूलों से सजाया गया था. राणी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों ने भजन से दादी का गुणगान किया. महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ मेहंदी उत्सव संपन्न हो गया. मौके पर मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, नैना मेवाड़, मनीषा अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल, मीनू अग्रवाल मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola