विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन

चितरपुर. रामगढ़ प्रखंड के बारलोंग पंचायत अंतर्गत एनएच-23 से लोदरोबेड़ा तक चल रहे पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक ममता देवी ने निरीक्षण किया. इस दौरान विभागीय एसडीओ व जेइ भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं सामने आयी. कई स्थानों पर बिना बीएम किए ही सड़क पर कालीकरण किया जा रहा था. बीएम व डब्ल्यूएमएम की मात्रा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पायी गयी. इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जतायी. विधायक देवी ने कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाये, अन्यथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर दिगंबर गुप्ता, हीरालाल महतो, चेतलाल बेदिया, अमित महतो, अंचल पासवान, राजदीप महतो, प्रदीप महतो व सज्जाद अंसारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola