खदान खोलने से पूर्व मुआवजा व नौकरी देने की मांग

Updated:
विज्ञापन
खदान खोलने से पूर्व मुआवजा व नौकरी देने की मांग

खदान खोलने से पूर्व मुआवजा व नौकरी देने की मांग

विज्ञापन

भुरकुंडा. सौंदा बस्ती स्थित विवाह भवन में ग्रामीणों की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता दयानंद प्रसाद ने की. बैठक में सौंदा डी में खुलने वाली खदान पर चर्चा की गयी. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सौंदा डी खदान खोलने की प्रक्रिया चल रही है. इसका ग्रामीण स्वागत करते हैं, लेकिन खदान खोलने से पूर्व प्रबंधन सौंदा बस्ती के ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाने का काम करे. ग्रामीणों ने कहा कि अब तक एक बार भी प्रबंधन ने अपने स्तर से ग्रामीणों को नहीं ढूंढा है. जबकि खदान उनकी जमीन ही प्रस्तावित है. जिनकी जमीन गयी है, उन्हें बदले में कोई मुआवजा व नौकरी नहीं मिला है. ग्रामीणों ने प्रबंधन से ऐसे लोगों को चिह्नित कर मुआवजा व नौकरी देने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रबंधन का रवैया नकारात्मक रहा, तो ग्रामीण खदान नहीं खोलने देंगे. ग्रामीणों ने मामले में शुक्रवार को सौंदा डी पीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया. बैठक में अमित कुमार, प्रभात कुमार, अंबर कुमार, सुखदेव प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, सुधीर प्रसाद, भरत प्रसाद, हरिहर प्रसाद, श्यामसुंदर प्रसाद, गुलाब प्रसाद साहू, राजकिशोर प्रसाद, नीलकंठ प्रसाद, श्यामदेव प्रसाद, मुकुल प्रसाद, सुधीर प्रसाद, राजदीप प्रसाद, दिलीप गिरि, महेंद्र कुमार, कैलाश प्रसाद, गोपाल साव, कृष्णकांत उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola