मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने धरना दिया

Updated:
विज्ञापन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने धरना दिया

विज्ञापन

पतरातू. मनरेगा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को पतरातू प्रखंड परिसर में धरना दिया. धरना के माध्यम से मनरेगा कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को सरकार के समक्ष रखते हुए जल्द समाधान की मांग की. कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों पर लंबे समय से कोई पहल नहीं हो रही है. यदि 12 मार्च तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. धरना में दशरथ यादव, शंकर कुमार महतो, राजकुमार राम, शिवेन गिरि, पूजा पासवान, मिथुन पासवान, प्रदीप केरकेट्टा, विकास एक्का शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola