काम पर जा रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Updated:
विज्ञापन
काम पर जा रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

काम पर जा रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन

कुजू. पैंकी चौक के समीप शनिवार सुबह नौ बजे छरी लदे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से छोटकी डुंडी धवैयाडीह के रहनेवाले साइकिल सवार नरेश साव (38 वर्ष, पिता सुरेश साव) की मौत हो गयी. बताया गया कि नरेश साव साइकिल से नयीसराय स्थित मेडिकल दुकान में काम करने जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर (बीआर 25जीए 5851) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध -प्रदर्शन शुरू कर दिया. दुर्घटनास्थल पर साइकिल पूरी तरह ट्रेलर के नीचे दब गयी थी. सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सड़क जाम रही. मांडू सीओ तृप्ति विजया कुजूर एवं कुजू ओपी पुलिस की वार्ता के बाद मामला शांत हुआ. ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की. मांडू सीओ ने तत्काल 10 हजार रुपये नकद सहायता एवं सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटाया गया. मौके पर कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह, सदानंद कुमार, आशीष कुमार गौतम, मोहरलाल महतो, रामसेवक कुमार महतो, रूपा महतो मौजूद थे. ग्रामीणों ने बताया कि नरेश साव की एक बेटी है. किसी कारणवश पत्नी अलग रह रही थी. वह अपने माता-पिता के साथ रहता था. गांव के नगुलवा नदी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola