भगवान शिव की भक्ति से भक्तों को मिलती है शक्ति : राजीव

Published by :SAROJ TIWARY
Published at :26 Apr 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान शिव की भक्ति से भक्तों को मिलती है शक्ति : राजीव

भगवान शिव की भक्ति से भक्तों को मिलती है शक्ति : राजीव

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र सिकनी गांव में मंडा पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया. इस दौरान पूरे गांव में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. आयोजन स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. श्री जायसवाल ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति से भक्तों को शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जो समाज में एकता-भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं. उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने व आगे बढ़ाने की अपील की. कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ. इस दौरान लोगों ने देर रात तक छऊ नृत्य का आनंद लिया. इस अवसर पर सिकनी पंचायत के उपमुखिया उमाशंकर महतो, मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष जनार्दन महतो, सचिव बिक्की महतो, कोषाध्यक्ष टिकेंद्र महतो, पूर्व उपमुखिया मित्रलाल महतो, अशोक टाइगर, छोटेलाल महतो, महेंद्र महतो, शंभु महतो, दिनानाथ महतो, चेतलाल महतो, टुल्लू महतो, जलेश्वर महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola