इलाज करा कर लौट रही वृद्धा से चेन की छिनतई

Updated:
विज्ञापन
इलाज करा कर लौट रही वृद्धा से चेन की छिनतई

इलाज करा कर लौट रही वृद्धा से चेन की छिनतई

विज्ञापन

रजरप्पा. रामगढ़ – बोकारो मार्ग स्थित बुध बाजार लारी के समीप बुधवार को चेन स्नैचरों ने चलती बाइक से वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली. जानकारी के अनुसार, चितरपुर सोनार मुहल्ला निवासी नंदकिशोर प्रसाद अपनी पत्नी प्रमिला देवी (60 वर्ष) के साथ सीसीएल केंद्रीय अस्पताल नयीसराय, रामगढ़ से इलाज करा कर बाइक (जेएच 01एआर – 8236) से लौट रहे थे. इसी बीच, दोपहर 2:30 बजे बाइक में सवार दो चेन स्नैचर महिला के गले में झपटा मार सोने की चेन की छिनतई कर फरार हो गये. सोने की चेन की कीमत लगभग एक लाख 25 हजार बतायी गयी है. चेन छिनतई के दौरान बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गये. इस संदर्भ में नंदकिशोर प्रसाद ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है. लोगों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में चेन छिनतई की दर्जनों घटना घट चुकी है. अब पुनः चेन छिनतई होने से दहशत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola