केंद्र में भाजपा के आने के बाद हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ी : बिनोद किस्कू

Updated:
विज्ञापन
केंद्र में भाजपा के आने के बाद हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ी : बिनोद किस्कू

केंद्र में भाजपा के आने के बाद हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ी : बिनोद किस्कू

विज्ञापन

रामगढ़. बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में झामुमो जिला रामगढ़ कमेटी की ओर से गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू ने की. झामुमो नेता बिनोद किस्कू ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ी है. छोटे गैस सिलिंडर और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है. इसका असर हर क्षेत्र पर दिखाई दे रहा है. धरना कार्यक्रम में नरेश हांसदा, सकलदेव करमाली, संतोष मुर्मू, कमलेश पांडेय, अजय भोगता, मुमताज मंसूरी, बिट्टू खान, योगेंद्र यादव, सुशील कुमार, गीता देवी, रेणु देवी, प्रमीला देवी, राजू साव, अरुण बनर्जी एवं किशोर मोदक शामिल हुए. संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता संतोष कुमार ने किया. धरना के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola